Thursday , 22 January 2026
Home Uncategorized Betul news: बुजुर्ग ने कीटनाशक पीकर दी जान, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
Uncategorized

Betul news: बुजुर्ग ने कीटनाशक पीकर दी जान, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

बुजुर्ग ने कीटनाशक पीकर दी जान,

Betul news:बैतूल: जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केहलपुर गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग इंदल पवार ने कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया। तीन दिन तक जिला अस्पताल में इलाज के बाद मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अकेलेपन में उठाया खौफनाक कदम

मृतक के बेटे राहुल पवार ने बताया कि उनके पिता काफी समय से कमजोरी और चक्कर आने की समस्या से जूझ रहे थे। शनिवार, 12 अप्रैल को जब परिवार की महिलाएं खेत पर गई थीं, तब इंदल पवार घर पर अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान नहीं आ सकी बात

अस्पताल चौकी प्रभारी विजय बड़ौदे ने बताया कि इंदल पवार को अस्पताल में बेहोशी की हालत में लाया गया था, जिस कारण उनका बयान नहीं लिया जा सका। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के पीछे किसी प्रकार की पारिवारिक कलह या अन्य कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगा बंगाल–असम का स्वाद, जानिए खास फूड मेन्यू

Food Menu: डिजिटल डेस्क। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का...

Republic Day 2026: 77वां या 78वां? जानिए गणतंत्र दिवस की सही गिनती का लॉजिक

नई दिल्ली। देश में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र...

Decisions: नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पहले ही दिन किए बड़े राजनीतिक फैसले

Decisions: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Confirmed ticket: वंदे भारत स्लीपर में खत्म हुआ VIP कोटा, सिर्फ कंफर्म टिकट पर होगी यात्रा

Confirmed ticket:: कोलकाता। हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच शुरू हुई देश...