Friday , 20 March 2026
Home Active Betul News | मासूम बालक ने निगला 2 रुपए का सिक्का
Activeबैतूल आस पास

Betul News | मासूम बालक ने निगला 2 रुपए का सिक्का

Betul News | Innocent child swallowed 2 rupee coin

जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Betul Newsबैतूल खेलने के दौरान मासूम बालक ने दो रूपए का सिक्का निगल लिया था, इसके बाद बच्चे को तकलीफ होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चे का एक्सरे कराया गया तो उसमें सिक्का दिखाई दे रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण पिता मनीष धुर्वे उम्र 4 वर्ष निवासी ग्राम चौकी ने आज सुबह 2 रुपए के सिक्के से खेलते हुए दुकान जा रहा था और इसी दौरान बच्चा सिक्के से खेलते खेलते बालक ने सिक्का निगल लिया। जब बालक घर पहुंचा तो परिजनों ने बालक से सिक्के के बारे में पूछा तो बालक ने बताया कि वह दो रुपए का सिक्का निगल गया है। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी जिस पर एम्बुलेंस के माध्यम से बच्चे को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। बच्चे की जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे भोपाल ले जाने की सलाह दी है। फिलहाल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा बालक का उपचार किया जा रहा है। परंतु बालक को बार-बार उल्टी हो रही है और बालक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...