Sunday , 18 January 2026
Home Uncategorized Betul news: गंज क्षेत्र में तीन दुकानों में चोरी
Uncategorized

Betul news: गंज क्षेत्र में तीन दुकानों में चोरी

गंज क्षेत्र में तीन

नगदी सहित सामान पर किया हाथ साफ

Betul news:बैतूल। प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गंज में शनिवार रात तीन दुकानों में चोरी हो गई। चोरों ने दुकानों के शटर तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की वारदात सुबह करीब 5 बजे हुई, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


सीसीटीवी में कैद हुए चोर


पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाकों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए। इसमें कुछ संदिग्ध लोग शटर तोड़ते और सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने भारतीय ट्रेडर्स, भारत कन्फेक्शनरी और हिरानी एंड संस की दुकानों को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना को सोची-समझी रणनीति के तहत अंजाम दिया गया है।जानकारी के मुताबिक चोरों दुकानों से लाखों की चोरी की है, इसमें नगद और सामन दोनों शामिल है। हालांकि, अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।


रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग


इस घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि गंज इलाका शहर का सबसे व्यस्त बाजार होने के बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। व्यापारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही व्यापारी समुदाय ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और पेट्रोलिंग को मजबूत करने की भी मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Display: मनरेगा बचाव संग्राम: जिला कांग्रेस का उपवास-धरना

तीन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन Display: बैतूल। जिला कांग्रेस...

Digital Desk :मुर्गा लड़ाई से 1.53 करोड़ की जीत, असम में भैंसों की लड़ाई पर भी सवाल

Digital Desk :डिजिटल डेस्क। मकर संक्रांति और माघ बिहू के अवसर पर...

Contaminated water incident: पीड़ितों से मिलने इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों को दी आर्थिक सहायता

राहुल गांधी बोले– ‘गंदा पानी पीने से गई लोगों की जान, स्मार्ट...

Social media: भोपाल IPS मीट में DGP कैलाश मकवाना का अलग अंदाज, ‘गदर’ के गाने पर पत्नी संग थिरके

सांस्कृतिक संध्या में दिखी पुलिस परिवारों की रंगारंग प्रस्तुति, वीडियो सोशल मीडिया...