Thursday , 9 April 2026
Home Uncategorized Betul news: निर्माणाधीन मकान में काम रहे मजदूर को लगा करंट
Uncategorized

Betul news: निर्माणाधीन मकान में काम रहे मजदूर को लगा करंट

निर्माणाधीन मकान में काम रहे

Betul news: बैतूल। एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक मजदूर को करंट लग। वह तो गनीमत रही कि मजदूर बाल-बाल बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनू पिता श्रवण पन्द्राम उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सलाई ढाना थाना आमला युवक मकान निर्माण में मजदूरी का काम करता है जो आज मुलताई में काम कर रहा था। युवक लोहे की रॉड सीधी कर रहा था तभी लोहे की रोड अचानक ऊपर से गए बिजली के तार से टच हो गई जिसमें युवक को जोरदार करंट लग गया। जैसे ही युवक के साथ काम करने वाले लोगों ने उसे देखा तो उसे गंभीर हालत में पहले मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। युवक को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है। वही युवक इस घटना में बाल बाल बच गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...