Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Betulvani special: जिलाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे दिख रहे निलय डागा
Uncategorized

Betulvani special: जिलाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे दिख रहे निलय डागा

जिलाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे दिख

प्रदेशाध्यक्ष के सामने दिखाई ताकत

Betulvani special: बैतूल। बैतूलवाणी विशेष (भाग – 2) कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान बैतूल जिले में भी कांग्रेसियों में हलचल तेज है। नए जिलाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक जिले के सभी 12 ब्लाक में कांग्रेस संगठन की स्थिति और नए अध्यक्ष के लिए कांग्रेसजनों से राय ले रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी जिले के कुछ घंटों के दौरे पर पहुंचे। बैतूल पहुंचने के बाद कुछ देर रूककर सीधे प्रभात पट्टन पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित किया। इसके पश्चात मांडवी में सम्मेलन में उपस्थित होकर हरदा रवाना हो गए। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के मांडवी में आयोजित सम्मेलन एवं बैतूल जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में पूर्व विधायक निलय डागा और उनके समर्थक भारी पड़े। कल बडोरा स्थित सरले सेलीब्रेशन मे भी बैतूल ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में भी निलय डागा समर्थकों का पड़ला भारी रहा।


दो दावेदार आए सामने


कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान पर्यवेक्षकों द्वारा ली जा रही बैठकों एवं बड़े नेताओं के आगमन के दौरान जैसे प्रदर्शन और स्वागत अभियान चले उससे यह स्पष्ट हो चला है कि अंतिम दौर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दो ही दावेदार बचेंगे। जो मजबूती के सामने अपना पक्ष रख रहे हैं। इनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे एवं बैतूल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी निलय डागा शामिल हैं। कांग्रेस की गुटीय राजनीति को देखे तो हेमंत वागद्रे के साथ पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे का खेमा चट्टान की तरह खड़ा है। वहीं निलय डागा भी अपने संपर्क और पहुंच का फायदा लेकर आगे आते दिख रहे हैं।


डागा के समर्थन में आए पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक


इस अभियान के दौरान निलय डागा को जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के बड़े समूह का खुला समर्थन मिल गया है जिससे यह खेमा भी मजबूत दिखाई दे रहा है। इनमें सबसे बड़ा नाम दो बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके का है। इनके अलावा भैंसदेही के पूर्व विधायक धरमूसिंह सिरसाम, घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक ब्रम्हा भलावी, मुलताई के पूर्व विधायक डॉ. पंजाबराव बोड़खे, मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोनिका निरापुरे, प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान, महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा पेंद्राम, भैंसदेही जनपद अध्यक्ष संजय मावस्कर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत पटेल सहित बड़ी संख्या में बैतूल विधानसभा सहित जिले भर के कांग्रेसी शामिल है। बताया जा रहा है कि भौंरा में जब प्रताप सिंह उइके एवं उनके समर्थक प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कर रहे थे तब भी निलय डागा के समर्थन में नारे लगाए गए और यही स्थिति पूरे दौरे में दिखाई दी।


पर्यवेक्षकों की सूची में हुआ था बदलाव


प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के लिए पर्यवेक्षकों में केवल सिंह पठानिया, अजय दांत्रे एवं जिले के प्रभारी राजकुमार केलु का नाम था। लेकिन कांग्रेस के एक गुट ने अंतिम समय में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को फोन एवं लिखित आपत्ति के माध्यम से राजकुमार केलु पर्यवेक्षकों की सूची से हटवा दिया और उसके स्थान पर प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल का नाम जोड़ा। बताया जा रहा है कि राजकुमार केलु जिले में दो गुटों में से एक गुट विशेष प्रति विशेष सहानुभूति रखते थे। इसलिए पर्यवेक्षकों की सूची में से उनकी रवानगी कर दी गई। यह भी जानकारी मिली है कि इस बदलाव की जानकारी भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को तब मिली जब केलु का नाम लिस्ट से हट गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...