Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Big relief: MP में 5 दिन बाद फिर शुरू हुआ राशन वितरण, 1.32 करोड़ लोगों को बड़ी राहत
Uncategorized

Big relief: MP में 5 दिन बाद फिर शुरू हुआ राशन वितरण, 1.32 करोड़ लोगों को बड़ी राहत

MP में 5 दिन बाद फिर शुरू हुआ राशन

Big relief: भोपाल। मध्य प्रदेश के 1 करोड़ 32 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले पांच दिनों से प्रदेशभर की 28 हजार से ज्यादा राशन दुकानों पर बायोमेट्रिक मशीनें बंद पड़ी थीं, जिसके कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा था। गुरुवार को तकनीकी समस्या दूर कर ली गई है और शुक्रवार से राज्यभर में नियमित रूप से राशन वितरण शुरू हो जाएगा।

प्रदेश की राशन दुकानों पर विजन टेक कंपनी द्वारा लगाई गई PoS बायोमेट्रिक मशीनों से ही राशन दिया जाता है। अंगूठा लगने के बाद ही मशीन से एंट्री होती है और हितग्राही को राशन मिलता है। पिछले पांच दिनों से सर्वर डाउन रहने और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण ये मशीनें काम नहीं कर पा रही थीं, जिससे लाखों लोग राशन से वंचित हो गए थे।

जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि मशीनों में सॉफ्टवेयर अपडेट और सर्वर से जुड़ी दिक्कतें थीं, जिन्हें अब दूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब शुक्रवार से सभी राशन दुकानों पर बिना किसी परेशानी के राशन का वितरण किया जाएगा।

प्रदेश में राशन प्रणाली के दायरे में कुल 1 करोड़ 32 लाख 45 हजार 841 लोग आते हैं, जिन्हें 28,070 राशन दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न दिया जाता है। राजधानी भोपाल में ही 502 राशन दुकानें हैं, जिनसे करीब 3.50 लाख हितग्राहियों को राशन मिलता है।

सरकारी व्यवस्था के तहत प्राथमिक परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलो राशन दिया जाता है, जिसमें 4 किलो गेहूं और 1 किलो फोर्टिफाइड चावल शामिल है। वहीं अंत्योदय परिवारों को प्रति परिवार 35 किलो राशन मिलता है, जिसमें 30 किलो गेहूं और 5 किलो चावल के साथ-साथ 1 किलो शक्कर और 1 किलो नमक भी दिया जाता है।

पांच दिन की इस तकनीकी बाधा के बाद अब राशन आपूर्ति सामान्य होने से प्रदेशभर के करोड़ों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...