Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Big role: भाजपा की नई टीम पर मंथन तेज, युवाओं और महिलाओं को मिलेगी बड़ी भूमिका
Uncategorized

Big role: भाजपा की नई टीम पर मंथन तेज, युवाओं और महिलाओं को मिलेगी बड़ी भूमिका

भाजपा की नई टीम पर मंथन तेज, युवाओं

नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

Big role: नई दिल्ली। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पद संभालने के बाद अब पार्टी की नई केंद्रीय टीम को लेकर मंथन तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार, संगठन में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दिए जाने की रणनीति पर काम हो रहा है। इससे पार्टी के कई पुराने और मौजूदा नेताओं के बीच बेचैनी भी देखने को मिल रही है, क्योंकि उन्हें उम्र और पद को लेकर चिंता सता रही है।


अगले माह के मध्य तक आ सकती है नई टीम

भाजपा की नई केंद्रीय टीम अगले महीने के मध्य तक घोषित किए जाने की संभावना है। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव जैसे प्रमुख पदों पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीनों स्तरों पर लगभग 50 प्रतिशत नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। कुछ नेताओं की अदला-बदली जरूर होगी, लेकिन बड़ी संख्या में नए और युवा चेहरों को जगह देने की तैयारी है।


युवा नेतृत्व को मिलेगा मौका

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि युवाओं को टीम में शामिल करने से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और नए अध्यक्ष नितिन नवीन को संगठन संचालन में मजबूती मिलेगी। इसलिए इस बार टीम चयन में उम्र और सक्रियता को खास तवज्जो दी जा रही है।


महिलाओं की संख्या भी बढ़ेगी

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को आरक्षण मिलने की संभावना को देखते हुए भाजपा अपनी नई टीम में महिला नेताओं की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, पार्टी संविधान में केंद्रीय पदों में एक तिहाई महिलाओं की व्यवस्था है, लेकिन इसके पूरी तरह लागू होने की संभावना इस बार भी कम बताई जा रही है।


राज्यों से भी आएंगे नए चेहरे

पार्टी के विस्तार को देखते हुए केंद्रीय टीम में राज्यों में काम कर रहे नेताओं को भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति में केवल केंद्रीय पदाधिकारियों को ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।


वरिष्ठ नेताओं को मिल सकती है अहम भूमिका

चूंकि राज्यों के प्रभारी का कार्य अनुभव और रणनीति के लिहाज से काफी अहम होता है, इसलिए इन पदों पर वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को अधिक जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...