Saturday , 21 February 2026
Home Uncategorized Blacklisted: बैतूलवाणी का तगड़ा असर: उखाड़ी जाएगी सड़क
Uncategorized

Blacklisted: बैतूलवाणी का तगड़ा असर: उखाड़ी जाएगी सड़क

बैतूलवाणी का तगड़ा असर: उखाड़ी

सीएमओ-सबइंजीनियर पर कार्यवाही के लिए लिखा
सडक़ बनाने वाले ठेकेदार को किया जाएगा ब्लेक लिस्टेड

Blacklisted: बैतूल। नगर परिषद बैतूलबाजार में बैतूल विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की निधि से बनाई गई करीब 10 लाख रुपए की लागत की सीमेंट कांक्रीट सड़क को उखाड़कर फिर से बनाए जाने के निर्देश कार्यपालन यंत्री नर्मदापुरम ने दिए हैं। इसके साथ ही सीएमओ और सबइंजीनियर पर कार्यवाही करने के लिए भी उच्च अधिकारियों को लिखा है। इतना ही नहीं इस मामले में ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जाएगी। बैतूलवाणी ने नगर परिषद बैतूलबाजार के सुभाष वार्ड की घटिया सडक़ का मुद्दा ना सिर्फ सिलसिलेवार प्रकाशित किया था बल्कि हर एक तथ्य से पाठकों को अवगत क राने का भी प्रयास किया था। इसका नतीजा यह हुआ कि अब पूरी सडक़ को ही उखाडक़र नई सडक़ बनाने के आदेश कार्यपालन यंत्री द्वारा दे दिए गए हैं। अब यहां पर सवाल उठ रहा है कि जब ईमानदार और कत्र्तव्य निष्ठ छवि के लिए जाने पहचाने जाने वाले बैतूल विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की निधि का इस तरह से दुरूपयोग किया जा सकता है तो जिले में अन्य जनप्रतिनिधियों की निधि से होने वाले निर्माण कार्य कितनी गुणवत्ता के हो रहे होंगे इस पर भी प्रश्र चिन्ह लग गया है। बैतूलवाणी की इस मुहिम के बाद नगरीय निकाय में हडक़म्प मचा हुआ है।


दो बार हुए सैम्पल फेल


नगर परिषद बैतूलबाजार द्वारा विधायक निधि से सुभाष वार्ड में बनाई गई के दो बार सैम्पल फेल हुए। एक बार जब नगर परिषद ने स्थानीय लैब में टेस्ट कराया और इसके बाद संभागीय मोबाइल लैब ने लिए सैम्पल का लैब भोपाल में कराया गया वहां भी तीनों सैम्पल फेल हो गए। बताया जा रहा है कि बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल ने इस सडक़ निर्माण को लेकर नाराजगी जताई थी और पत्र लिखकर इसकी जांच कराए जाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।


उखाड़कर फिर से बनाई जाएगी सड़क


नर्मदापुरम संभाग के कार्यपालन यंत्री सचिन कडू ने बताया कि बैतूलबाजार के सुभाष वार्ड में बनाई गई करीब 10 लाख रुपए की लागत से 175 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी सडक़ के भोपाल भेजे गए तीनों सैम्पल फेल हो जाने के बाद इस मामले में कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरी सडक़ को ही उखाडक़र फिर से बनायी जाएगी।


सीएमओ-उपयंत्री, ठेकेदार पर होगी कार्यवाही


श्री कडू ने यह भी बताया कि इस गंभीर अनियमितता वाले मामले में विभाग के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में बैतूलबाजार नगर परिषद के सीएमओ पर लापरवाही और सबइंजीनियर पर मानीटरिंग में की गई लापरवाही को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही इस सडक़ को बनाने वाले ठेकेदार से दोबारा सडक़ बनवाई जाएगी और उसको ब्लैक लिस्टेड करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Case: ट्रिपल मर्डर के आरोपी को भेजा ग्वालियर

कोतवाली में बंदी के साथ भी की मारपीट Case: बैतूल। ट्रिपल मर्डर...

Conference: भोपाल में 24 फरवरी को कांग्रेस का किसान सम्मेलन

Rahul Gandhi और Mallikarjun Kharge होंगे शामिल, ट्रेड डील के विरोध में...

Respect: 22 विभूतियों का ‘सांझवीर टाइम्स प्रतिष्ठा अलंकरण’ से सम्मान

Respect: बैतूल। वृंदावन गार्डन में आयोजित भव्य समारोह में सांझवीर टाइम्स द्वारा...

Patient: मौसम बदलते ही बढ़े खांसी-बुखार के मरीज

कोरोना जैसे लक्षण, लेकिन जांच रिपोर्ट सामान्य; 40% मरीज पोस्ट ब्रोंकाइटिस एलर्जी...