Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Blast: विस्फोटक ले जा रहे बाइक सवार के चीथड़े उड़े
Uncategorized

Blast: विस्फोटक ले जा रहे बाइक सवार के चीथड़े उड़े

विस्फोटक ले जा रहे बाइक सवार के

चलती बाइक में अचानक हुआ ब्लास्ट, बाइक हुई खाक

Blast: सीहोर(ई-न्यूज)। एक बाइक सवार विस्फोटक लेकर जा रहा था तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में युवक के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए उसकी मौत हो गई है वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं। घटना आज सुबह को इछावर-आष्टा रोड पर रामनगर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, जमली निवासी सुखराम बरेला (30) कुओं में ब्लास्टिंग का काम करता था। रविवार सुबह वह बाइक (एमपी 37 एमएन 4489) से भारी मात्रा में डेटोनेटर अपने साथ लेकर रामनगर जा रहा था।


डेटोनेटर होने की जताई आशंका


हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और गंभीर घायल युवक को देखकर ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में डेटोनेटर होने की ही आशंका जताई जा रही है। हालांकि इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने कहा कि विस्फोटक की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। इस घटना के बाद अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन और इस्तेमाल को लेकर मामले की गहन जांच जारी है। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...