Saturday , 28 February 2026
Home Uncategorized Bonus: एमपी में गर्मी की उड़द और मूंगफली खरीदेगी सरकार, किसानों को मिलेगा बोनस
Uncategorized

Bonus: एमपी में गर्मी की उड़द और मूंगफली खरीदेगी सरकार, किसानों को मिलेगा बोनस

एमपी में गर्मी की उड़द और मूंगफली

कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ, ई-विकास पोर्टल और एग्री स्टैक सिस्टम लॉन्च

Bonus: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने गर्मी के मौसम में उड़द और मूंगफली की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार उड़द और मूंगफली की फसल खरीदेगी और उस पर बोनस भी देगी। यह घोषणा उन्होंने भोपाल के जंबूरी मैदान में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के शुभारंभ अवसर पर की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अगले एक वर्ष की कृषि कार्ययोजना भी प्रस्तुत की और कहा कि खेती के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों में किसानों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी, जिसके लिए सरकार सब्सिडी देगी।

ई-विकास पोर्टल और खाद आपूर्ति प्रणाली लॉन्च

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने ई-विकास पोर्टल, एग्री स्टैक वितरण प्रणाली और खाद आपूर्ति पोर्टल का शुभारंभ किया।
अब किसान खाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद उन्हें ई-टोकन मिलेगा, जिसे दिखाकर वे तीन दिन के भीतर खाद वितरण केंद्र से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

इस मौके पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और मंत्री कृष्णा गौर भी मौजूद रहे।

30 लाख किसानों को तीन साल में सोलर पंप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार पूरे वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है, जिसमें पशुपालन, सहकारिता, एमएसएमई सहित 16 विभाग शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि किसान केवल खेती तक सीमित न रहें, बल्कि कारखानों के मालिक भी बनें। इसके लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स में किसानों को भागीदार बनाकर सब्सिडी दी जाएगी।

बिजली बिल से मुक्ति दिलाने के लिए सोलर पंप योजना को विस्तार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 30 लाख बिजली कनेक्शन वाले किसानों को अगले तीन साल में सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।

कोदो-कुटकी एमएसपी पर खरीदी, 1000 रुपये अतिरिक्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। डिंडोरी में श्रीअन्न (मिलेट्स) अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
सरकार ने कोदो-कुटकी की एमएसपी पर खरीद शुरू कर दी है और किसानों को ₹1000 प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

गर्मी की फसल पर विशेष प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी की फसल में प्रोत्साहन की जरूरत है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि गर्मियों में मूंग के स्थान पर उड़द और मूंगफली की खेती करें। सरकार इन फसलों को खरीदेगी और बोनस भी देगी।

उन्होंने रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे किसी का भला नहीं होता।

कृषि तंत्र को मजबूत करने की तैयारी

  • संभागों में बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण
  • वेदर इंफॉर्मेशन सिस्टम का विकास
  • माइक्रो इरीगेशन योजना पर तेज़ी से काम
  • कृषि विभाग में द्वितीय-तृतीय श्रेणी के 1,048 पदों पर भर्ती
  • मंडी बोर्ड के माध्यम से 386 पदों पर नियुक्ति
  • 46 शासकीय कृषि प्रक्षेत्र मॉडल के रूप में विकसित होंगे
  • प्रदेश की सभी कृषि और सब्जी मंडियों का आधुनिकीकरण
  • प्रदेश में 3 आधुनिक माइक्रो न्यूट्रिएंट लैब की स्थापना
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Rape: पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म

बेटी को बचाने माँ ने किया डायल 112 को फोन Rape: बैतूल।...

Arrested: प्रेम जाल में फंसाकर हड़पे 5 तोले सोने के जेवर

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार Arrested: बैतूल। एक...

Commotion: सिंहस्थ क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन के बाद मचा हड़कंप

175 अवैध स्ट्रक्चर पर लटकी कार्रवाई, नोटिस जारी—अब अगला कदम प्रशासन के...

Traffic jam: कृषि उपज मंडी के पास फिर लगा भारी जाम

Traffic jam: बैतूल। बैतूल स्थित बडोरा क्षेत्र की कृषि उपज मंडी के...