Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Destiny: पन्ना में किस्मत चमकी: आदिवासी महिला को एक साथ मिले तीन हीरे
Uncategorized

Destiny: पन्ना में किस्मत चमकी: आदिवासी महिला को एक साथ मिले तीन हीरे

पन्ना में किस्मत चमकी: आदिवासी

Destiny: पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हीरा खनन के दौरान एक आदिवासी महिला की किस्मत पलट गई। राजपुर बड़वारा निवासी विनीता गौड़ को जमीन पट्टे पर लेकर खनन करते समय एक साथ तीन हीरे मिले हैं। इनमें से एक हीरा बेहद कीमती बताया जा रहा है।

हीरा पारखी अनुपम सिंह ने जानकारी दी कि विनीता को मिले तीन हीरों में एक हीरा 7 सेंट, दूसरा 20 सेंट और तीसरा 1 कैरेट 48 सेंट का है। इनमें से एक हीरा जेम्स क्वालिटी का है, जो उच्च गुणवत्ता का होने के कारण लाखों रुपये का हो सकता है।

विनीता ने सभी हीरे हीरा कार्यालय में जमा करा दिए हैं। अब इनकी नीलामी होगी और प्राप्त राशि में से टैक्स काटकर शेष रकम विनीता गौड़ को दी जाएगी।

हीरा मिलने के बाद विनीता और उनका परिवार खुशी से झूम उठा है। परिवार का कहना है कि इस राशि से उनकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

गौरतलब है कि पन्ना जिला देशभर में हीरा खदानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई बार सामान्य मजदूर और किसान भी अचानक कीमती हीरे पाकर लखपति बन चुके हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...