Monday , 3 February 2025
Home Uncategorized Budget: बजट में 12.75 लाख तक इनकम टैक्स में छूट
Uncategorized

Budget: बजट में 12.75 लाख तक इनकम टैक्स में छूट

कैंसर की दवाईयां भी होंगी सस्ती, शेयर बाजार गिरा

नई दिल्ली(ई-न्यूज)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है। अब नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना 12.75 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। यह राहत केवल नौकरीपेशा लोगों के लिए है। अन्य किसी भी जरिए से आमदनी होने पर टैक्स में छूट की सीमा केवल 12 लाख ही रहेगी। साथ ही अब सभी टैक्सपेयर्स पिछले 4 साल का आईटी रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे। इससे पहले तक यह लिमिट 2 साल थी। वहीं सीनियर सिटीजंस के लिए टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।

मध्यम वर्ग के लिए 13 ऐलान

अब 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार स्टैंडर्ड डिक्शन के साथ टैक्स लिमिट 12.75 लाख। बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट डबल की गई। टीडीएस की सीमा 10 लाख रुपए की गई। 4 साल तक अपडेटेड आईटीआर भर सकेंगे। किराया आमदनी पर टीडीएसछूट 6 लाख रुपए की गई। मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होंगी ईवी मोबाइल की लीथियम आयन बैटरी सस्ती होगी।

एलईडी, एलसीडी टीवी सस्ती होंगी

कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5 प्रतिशत की गई। देश में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा। 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा। शहरी क्षेत्र के गरीबों की आय बढ़ाने की योजना आएगी। एक लाख अधूरे घर पूरे होंगे, 2025 में 40 हजार नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे। हर घर नल से जल पहुंचाने जल जीवन मिशन कार्यक्रम 2028 तक बढ़ेगा।

महिलाओं के लिए 2 ऐलान

एससी, एसटी एमएसएमई महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना। पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को दो करोड़ का टर्म लोन मिलेगा।


बुजुर्गों के लिए 6 ऐलान


सीनियर सिटिजंस के लिए टैक्स छूट दोगुनी, 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए। 36 जीवन रक्षक दवाएं पूरी तरह से टैक्स फ्री। देश में 200 डे-केयर कैसर सेंटर बनेंगे। मेडिकल उपकरण और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगीं। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5त्न घटाई। 13 मरीज सहायता कार्यक्रम बेसिक कस्टम ड्यूटी से बाहर।

किसानों के लिए 11 ऐलान

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हुई। देश में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू होगी।100 जिलों को फायदा होगा। डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन। समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे, कस्टम ड्यूटी 30 प्रतशत से घटाकर 5 प्रतिशत की गई।अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकडऩे को बढ़ावा मिलेगा। दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन।पोस्ट पेमेंट बैंक पेमेंट सर्विस ग्रामीण योजनाओं में बढ़ाई जाएगी। कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्ययोजना। प्रोडक्शन- मार्केटिंग पर फोकस। असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट लगेगा।

युवाओं के लिए 11 ऐलान

स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड बनेगा। 500 करोड़ रुपए से 3 एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे। मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ेंगी। देश में 23 आईआईटी में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी। पीएम रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएगी। देश में ज्ञान भारत मिशन शुरू होगा, 1 करो? मैनुस्क्रिप्ट का डिजिटलाइजेश होगा। मेक इन इंडिया, मेक फॉर वल्र्ड को बढ़ावा देंगे। स्किल बढ़ाने के लिए 5 राष्ट्रीय स्तर के सेंटर बनाए जाएंगे। सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी।

व्यापारियों के लिए 10 ऐलान

एमएसएमई के लिए लोन गारंटी लिमिट 5 करोड़ से बढक़र 10 करोड़ होगी। सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव। 7 टैरिफ रेट हटेंगे। अब देश में 8 टैरिफ रेट ही रह जाएंगे। ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर टियर-2 शहरों में बनाए जाएंगे। देश को खिलौना उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने राष्ट्रीय योजना बनेगी। नई लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी बनेगा। सूक्ष्म उद्यमों के लिए 5 लाख रुपए की लिमिट वाले कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी होंगे। पहले वर्ष 10 लाख कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पीएम स्वनिधि स्कीम की लोन लिमिट बढक़र 30 हजार रुपए होगी।

बजट के बाद ऊपरी स्तर से 829 अंक गिरा बाजार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आज यानी 1 फरवरी को बजट पेश किया। इसके बाद से बाजार में दिन के ऊपरी स्तर 77,899 से 829 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। अभी सेंसेक्स करीब 420 अंक की गिरावट के साथ 77,070 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 140 अंक की गिरावट है, ये 23,360 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी है। हृस्श्व सेक्टोरल इंडेक्स के मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.06त्न की गिरावट है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:लश्करे ट्रस्ट की अनुकरणीय पहल: जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में देंगे सहयोग

माता-पिता के सपनो को साकार कर रहे डॉ. मनीष लश्करे बैतूल। शिक्षा...

Cold: ठंड का मौसम एक बार फिर से अपने तेवर दिखाएगा

Cold: उत्तर भारत में ठंड का मौसम एक बार फिर से अपने...

Varieties: बीमारियों से बचाने लगाई गेहूं की 36 किस्में

Varieties: यह एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट है, जो मध्यप्रदेश के सागर जिले के...

Betul news: ससुंद्रा बेरियर पर पलटा ट्रक

Betul news: बैतूल। नेशनल हाईवे के ससुंद्रा बेरियर पर ट्रक पलट जाने...