Tuesday , 16 December 2025
Home Uncategorized Controversy: दो बच्चों सहित महिला को लाठियों से पीटा
Uncategorized

Controversy: दो बच्चों सहित महिला को लाठियों से पीटा

दो बच्चों सहित महिला को

खेत में बोवनी को लेकर हुआ था विवाद

Controversy:बैतूल। खेत में बोवनी को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो बच्चों सहित महिला की लाठियों से पिटाई कर दी। इस पिटाई में तीनों घायल हो गए हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना भैंसदेही ब्लाक की ग्राम पंचायत खामला के ग्राम बारमाच का है।


घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती


इस हमले में महिला सहित दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।


पुलिस ने दर्ज किया मामला


भैंसदेही पुलिस ने पीडि़त पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अफवाहें न फैलाएं और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Boycott: अंतरजातीय विवाह को लेकर हुआ सामाजिक बहिष्कार

पीड़ित दम्पत्ति ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन Boycott: बैतूल। अंतरजातीय विवाह करने...

Brutal murder: रेप करने में नाकाम हुआ तो बच्ची की रियाज खान ने की नृशंस हत्या

बोरी में भरकर मोगरी से पीटा, परिजन से कहा- छत से गिर...

Problem: पेयजल समस्या से जूझ रहे सरपंचढाना के ग्रामीण

ग्राम पंचायत पिपरिया के ध्यान नहीं देने से उपजी समस्या Problem: बैतूल।...

Film industry: पातालकोट-सतपुड़ा की वादियों में गूंजा ‘लाइट–कैमरा–एक्शन

साउथ फिल्मों की शूटिंग से बदली आदिवासी अंचल की तस्वीर Film industry:...