Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Case registered: कालेज छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले बीट गार्ड पर मामला दर्ज
Uncategorized

Case registered: कालेज छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले बीट गार्ड पर मामला दर्ज

कालेज छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले बीट

शादी के लिए बना रहा था दबाव, जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश

Case registered:बैतूल। कालेज छात्रा से बीट गार्ड द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। छात्रा का आरोप है कि बीट गार्ड ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया और शादी के लिए दबाव भी बना रहा था। इस पूरे मामले की शिकायत छात्रा ने पुलिस से की है। इसके बाद बीट गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बीट गार्ड आमला थाना क्षेत्र के वन विभाग की मोवाड़ वन चौकी में पदस्थ है।


लगातार कर रहा था बीट गार्ड


पीडि़ता ने बताया कि बीट गार्ड तरुण पिछले छह महीने से उसे परेशान कर रहा था। इसी कारण उसने अपने पिता से बात कर आरोपी को घर आने से मना करवा दिया था। फरवरी में जब वह आर्थिक तंगी के कारण एक फैक्ट्री में काम कर रही थी, तब भी आरोपी ने लगातार फोन और संदेशों से परेशान किया।


बाइक पर बैठाने का किया प्रयास


अप्रैल में परीक्षा के लिए गांव लौटने पर आरोपी ने शिव मंदिर में पीछा कर छेड़छाड़ की कोशिश की। 19 मई को पीड़िता जब अकेली घर लौट रही थी, तब आरोपी मोटरसाइकिल से आया और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। पीडि़ता के विरोध करने पर वह भाग गया। इसके बाद आरोपी शादी के लिए दबाव बनाने लगा और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देने लगा।


शादी के लिए बना रहा था दबाव


20 जून की रात उसने पीडि़ता के चाचा को भी धमकी दी कि अगर शादी नहीं हुई तो तीनों भाइयों को नुकसान पहुंचाएगा। पीडि़ता ने अपने चाचा को पूरी घटना बताई और मुल्ताई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला उप निरीक्षक की मदद से धारा 351, 3 75 और 78 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Corpse: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

बैतूल। मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर रविवार को मिले एक अज्ञात युवक उम्र...

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...