Tuesday , 20 May 2025
Home Uncategorized Chairman: एनडीए को पहली बार मिलेगा अध्यक्ष
Uncategorized

Chairman: एनडीए को पहली बार मिलेगा अध्यक्ष

एनडीए को पहली

भाजपा के वरिष्ठ नेता को सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी

Chairman:नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में अब संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। गठबंधन के गठन के दशकों बाद पहली बार एनडीए अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। यह जिम्मेदारी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को दी जाएगी, जिससे गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।

अध्यक्ष नियुक्ति की योजना

सूत्रों के अनुसार, भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद एनडीए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। इस पद के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही है। दक्षिण भारत के एक घटक दल के नेता ने बताया कि यह नियुक्ति गठबंधन को संगठित रखने और संवाद के एक मजबूत माध्यम के रूप में काम करेगी।

संयोजक की भूमिका को मिलेगा नया स्वरूप

एनडीए में पहले संयोजक की भूमिका हुआ करती थी, जो सरकार और सहयोगी दलों के बीच सेतु का काम करता था। शरद यादव आखिरी संयोजक थे जब एनडीए विपक्ष में था। बीते 11 वर्षों से यह पद खाली है। अब भाजपा इस भूमिका को पुनर्परिभाषित करते हुए एनडीए अध्यक्ष पद सृजित करने जा रही है।

राज्य स्तर पर भी होंगे संयोजक

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी समन्वय को मजबूत करने के लिए राज्य संयोजक नियुक्त किए जाने की योजना है। ऐसे में जिन राज्यों में एनडीए के कई घटक दल हैं, वहाँ सबसे वरिष्ठ नेता को संयोजक बनाया जा सकता है।

घटक दलों की मांग और भाजपा का रुख

एनडीए में शामिल 41 दलों ने लंबे समय से एक ऐसे नेतृत्व की मांग की थी, जिसके सामने वे अपने मुद्दे और सुझाव रख सकें। भाजपा का रुख इस पर सकारात्मक है। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित मुलाकात में भी इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 16 अप्रैल को अमित शाह के आवास पर अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी एक हफ्ते के भीतर चुनाव की घोषणा कर सकती है। कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के अध्यक्षों के नामों पर चर्चा हुई है और जल्द ही आधा दर्जन राज्यों में नए अध्यक्ष घोषित किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि जेपी नड्डा जनवरी 2020 से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों और अन्य राजनीतिक कारणों से उन्हें पद पर बनाए रखा गया।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Broken locks: नागपुर रोड पर शो रुम और दुकान के टूटे ताले

नगदी के उड़े चोर,पुलिस गश्त पर खड़े हुए सवाल Broken locks: मुलताई।...

Mrs india: बैतूल की भावना बनीं मिसेज इंडिया

Mrs india:बैतूल। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ पीपुल एवं जन परिषद के संयुक्त तत्वावधान...

Complaint: एटीएम से निकल रहे फटे नोट

उपभोक्ता ने बैंक की शाखा में की शिकायत Complaint:बैतूल। एटीएम से फटे...

Sunderkand: विनोद डागा के जन्मदिन पर हुआ सुंदरकाण्ड

Sunderkand: बैतूल। बैतूल के पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. श्री विनोद डागा के...