Saturday , 9 May 2026
Home Uncategorized Cold Day: मध्य प्रदेश में लौटी कड़ाके की ठंड, 15 शहरों में कोल्ड-डे जैसे हालात
Uncategorized

Cold Day: मध्य प्रदेश में लौटी कड़ाके की ठंड, 15 शहरों में कोल्ड-डे जैसे हालात

मध्य प्रदेश में लौटी कड़ाके की

27–28 जनवरी को मावठा, भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर में बारिश के आसार

Cold Day: मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज ठंड लौट आई है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में धूप नहीं निकली और दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना सहित प्रदेश के करीब 15 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी यही हालात बने रहेंगे।


27–28 जनवरी को बदलेगा मौसम, मावठा गिरेगा

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और उससे जुड़ी ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश में मौसम बदला है। इसके साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इसके असर से 27 और 28 जनवरी को मध्य प्रदेश के कई जिलों में मावठा यानी हल्की से मध्यम बारिश होगी। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।


सर्द हवाओं से बढ़ी दिन की ठंड

रविवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन में भी तेज ठंड महसूस की गई। सबसे कम अधिकतम तापमान गुना में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा—
नौगांव में 20 डिग्री, दतिया में 20.1, श्योपुर में 20.6, टीकमगढ़ में 20.7, रतलाम और शिवपुरी में 21, खजुराहो में 21.2, धार में 21.4, रीवा में 21.6 और दमोह में 21.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


बड़े शहरों का हाल

प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। भोपाल में 21 डिग्री, इंदौर में 21.8, उज्जैन में 22.5, ग्वालियर में 22.3 और जबलपुर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


इन जिलों में छाया रहा घना कोहरा

नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सीधी, रायसेन, उज्जैन, दमोह, सतना, उमरिया, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा, खजुराहो, मंडला, नौगांव, सागर और मलाजखंड समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...