Friday , 10 April 2026
Home Uncategorized Collision: पैदल महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर
Uncategorized

Collision: पैदल महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर

पैदल महिला को बाइक सवार

Collision: बैतूल। पैदल जा रही एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई है। महिला को फिलहाल गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा पति बसंत गोहे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम केलापुर महिला सोमवार सुबह 11 के करीब हमलापुर से पैदल सदर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कॉलेज चौक पर अचानक ही अज्ञात बाइक ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे पैर, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई है।
महिला के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला ने पीएम विश्वकर्म योजना में फॉर्म भरा था जिसकी ट्रेनिंग सदर में चल रही थी और महिला ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए जा रही थी इसी दौरान कॉलेज चौक पर बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। फिलहाल घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...