Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Controversy: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, 70% झुलसा; भोपाल रेफर
Uncategorized

Controversy: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, 70% झुलसा; भोपाल रेफर

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद

Controversy: बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदीखेड़ा गांव में बुधवार देर रात 35 वर्षीय युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। पत्नी से विवाद के बाद रामरतन पिता विराम परते (35) ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर डाल लिया और आग लगा ली। इस हादसे में वह करीब 70 फीसदी तक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है।

शराब की लत बनी विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार, रामरतन अक्सर शराब के नशे में पत्नी से विवाद करता था। बुधवार रात झगड़े के बाद गुस्से में उसने घर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर छिड़क लिया और लाइटर से आग लगा ली। परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह लपटों में घिर गया।

बयान में खुदकुशी की बात कबूली

टीआई रविकांत डहरिया ने बताया कि जिला अस्पताल में रामरतन के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने खुद ही पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात स्वीकारी। वहीं, पत्नी ने भी बयान में झगड़े के बाद आत्मदाह की कोशिश की पुष्टि की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...