Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Crisis: दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे ग्रामीण
Uncategorized

Crisis: दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे ग्रामीण

दूषित पानी पीने

केरपानी में गहराया पेयजल संकट

Crisis: खेड़ीसावलीगढ़। विकासखंड भैंसदेही की ग्राम पंचायत केरपानी में बीते एक माह से नल जल योजना ठप्प पड़ी है। ग्राम सरपंच संतराम बारस्कर ने बताया कि ग्राम वासियों को पीने के पानी लिए दूर दूर खेतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस पंचायती कुएं में जो पानी है लोग पीने के उपयोग में रहे है वह पीने योग्य नहीं है। लेकिन मजबूरी है फिर भी वह पानी पीकर काम चला रहे लेकिन पानी से जल जनित बीमारियां पनप रही है ग्राम सरपंच ने बताया कि उन्होंने नल जल योजना के लिए नए बोरवेल करने के लिए पीएचई विभाग के अधिकारियो से चर्चा की उन्होंने बोर करने के लिए सर्वे भी किया लेकिन लापरवाही की हद हो गई।
एक माह बाद भी प्रशासनिक अधिकारी नींद से जागे नहीं गांव के लोग पीने के पानी।के लिए खेत खेत घूम। रहे लेकिन संवेदन हीनता जिन अधिकारयों में घर कर गई वे उन्हें जनता की समस्याओं से क्या लेना देना ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर बैतूल नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से कार्यवाही।की माग की है जिससे केरपानी गांव के वाशिंदों के प्यासे कंठ शुद्ध पेयजल से तृप्त हो जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...