Thursday , 22 January 2026
Home Uncategorized Cyber ​​Attacks: बिजली कंपनी के सिस्टम पर साइबर हमलों में अचानक इजाफा
Uncategorized

Cyber ​​Attacks: बिजली कंपनी के सिस्टम पर साइबर हमलों में अचानक इजाफा

बिजली कंपनी के

Cyber ​​Attacks:जबलपुर | मध्य प्रदेश की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नियंत्रित करने वाले स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) पर हाल के दिनों में साइबर हमलों में अचानक तेजी आई है। अधिकारियों के अनुसार, हर दिन 100 से 150 बार विदेशी साइबर हमलों की कोशिश की जा रही है, जिसे कंपनी द्वारा लगाए गए फायरवॉल सफलतापूर्वक नाकाम कर रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद यह साइबर गतिविधियाँ तेज़ हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये हमले चीन और अन्य विदेशी आईपी एड्रेस से किए जा रहे हैं। सभी हमलों की जानकारी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-IN) समेत केंद्रीय जांच एजेंसियों को भेजी जा रही है।

SLDC के अधीक्षण यंत्री राजेश गुप्ता ने बताया कि, “हमारे पास सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय मौजूद हैं। सिस्टम पर लगातार नजर रखी जा रही है और हर संभावित खतरे का जवाब तुरंत दिया जा रहा है।”

इससे पहले भी SLDC पर साइबर हमलों की कोशिशें हुई थीं, जिन्हें समय रहते विफल कर दिया गया था। लेकिन हाल के दिनों में हमलों की तीव्रता और संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला है।

राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हाल ही में अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी अनजान सॉफ्टवेयर या लिंक पर प्रतिक्रिया न देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि “साइबर सुरक्षा अब ऊर्जा सुरक्षा का अहम हिस्सा बन चुका है।”

बिजली आपूर्ति पर असर पड़ने से पूरे प्रदेश में अंधकार जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सतर्कता और तकनीकी सुरक्षा उपायों को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगा बंगाल–असम का स्वाद, जानिए खास फूड मेन्यू

Food Menu: डिजिटल डेस्क। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का...

Republic Day 2026: 77वां या 78वां? जानिए गणतंत्र दिवस की सही गिनती का लॉजिक

नई दिल्ली। देश में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र...

Decisions: नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पहले ही दिन किए बड़े राजनीतिक फैसले

Decisions: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Confirmed ticket: वंदे भारत स्लीपर में खत्म हुआ VIP कोटा, सिर्फ कंफर्म टिकट पर होगी यात्रा

Confirmed ticket:: कोलकाता। हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच शुरू हुई देश...