Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Damage: आग लगने से तीन मकान खाक, दो भैंस झुलसी, 15 लाख की क्षति
Uncategorized

Damage: आग लगने से तीन मकान खाक, दो भैंस झुलसी, 15 लाख की क्षति

आग लगने से तीन मकान खाक

अक्षय सोनी मुलताई

Damage: मुलताई। नगर के समीपस्थ ग्राम सांडिया में शुक्रवार आग ने जमकर कहर बरपाया जिसकी चपेट में तीन मकान आकर जलकर खाक हो गए।
रात लगभग 10 बजे ग्रामीण रमेश गावंडे के घर के पिछवाड़े अज्ञात कारणों से लगी आग ने रमेश सहित भूरा ठाकरे तथा शंकर मालवीय के भी मकानों को जलाकर खाक कर दिया। तेजी से भड़की आग से गांव में हड़कंप मच गया तथा ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर पंचायत के नल कनेक्शन से आग बुझने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। रात 2 बजे तक ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझ पाई।

पीड़ित रमेश गावंडे

ग्रामीणों ने बताया कि रमेश गावंडे, भूरा ठाकरे तथा शंकर मालवीय के मकानों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें रमेश के घर फ्रिज, 2 मोटर,अनाज,बिस्तर, कपड़े सहित खाने का सामान जल गया वहीं कोठे में बंधी 2 भैंस बुरी तरह झुलस गई। इधर शंकर के घर सहित कृषि उपकरण,सागौन की बल्लियां,पानी की टंकी, भूसा एवं कंडे तथा भूरा के घर मोटर पंप,पलंग पेटी, कृषि उपकरण खाक हुए वहीं गाय तथा बछड़ा झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात तक आग बुझाने के लिए पूरा गांव जागता रहा। आग लगने से तीन परिवारों का मकान सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलने से पीड़ित परिवार सड़क पर आ गए हैं जिन्हें शासन प्रशासन से सहयोग की दरकार है। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित राजस्व अमला सुबह मौके पर पहुंचा तथा क्षति का अवलोकन किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...