Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Death: 9 वीं कक्षा का छात्र फांसी पर झूला, मौत
Uncategorized

Death: 9 वीं कक्षा का छात्र फांसी पर झूला, मौत

9 वीं कक्षा का छात्र

Death: बैतूल। कक्षा 9 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव पीएम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना बैतूलबाजार थाने के ग्राम दीवार चारसी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित पिता प्रेमलाल उइके उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम दीवान चारसी थाना बैतूल बाजार बालक शुक्रवार दोपहर घर में अकेला था। जब बालक के दादा घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बालक फांसी के फंदे से लटका हुआ है इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने बाकी परिजनों को दी जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना बैतूल बाजार पुलिस को दी गई। सूचना मिलने ही बैतूल बाजार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बालक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरकर पंचनामा करने के बाद शव जिला अस्पताल लाया गया।
परिजनों ने जानकारी देते हो बताया कि बालक कक्षा आठवीं का छात्र था जो पास होकर कक्षा 9 वीं में पहुंचा था। बालक घर में अकेला था जब उसके दादा घर पहुंचे तो उन्होंने उसे फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। बालक के पिता प्रेमलाल मजदूरी का काम करते हैं। फिलहाल मृतक बालक के शव का शनिवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं बालक ने किन कारणों से फांसी लगाई है या इसके पीछे कुछ और कारण है यह फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Decision: तेंदुए की खाल मामले में हुआ फैसला

Decision: बैतूल। उप मंडलाधिकारी सारनी (सामान्य) के ग्राम लखीपुर (चोपना कैंप) निवासी...

Strategy: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने रूस से खरीदा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए भारतीय कंपनियों ने किया बड़ा सौदा,...

Heart Transplant: डॉ. अनुज लश्करे की देखरेख में हुआ बैतूल का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

अहमदाबाद से स्वस्थ होकर घर लौटे आठनेर के अलकेश डढोरे Heart Transplant:...

Issue: संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा: 12 महीने में 13 बार रिचार्ज क्यों करें यूजर्स?

राज्यसभा में Raghav Chadha ने उठाया सवाल, कहा– 28 दिन वाले प्लान...