Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Death: चलती बाइक से गिरी महिला की मौत
Uncategorized

Death: चलती बाइक से गिरी महिला की मौत

चलती बाइक से

बच्चों का इलाज करवाने जा रहे थे ग्राम बोरी


Death: बैतूल। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमदेहीकला के पास जहां अपने बच्चों का इलाज करने के लिए बाइक से परिजनों के साथ जा रही महिला चलती बाइक से अचानक नीचे गिर गई जिसमें महिला को गंभीर चोट आई थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला के शव का गुरुवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी आहाके उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोठिया थाना बोरदेही महिला बुधवार शाम 7 बजे के अपने परिजनों के साथ अपने बच्चों के इलाज करवाने के लिए ग्राम बोरी बाइक से जा रही थी तभी रास्ते में ग्राम जमदेहीकला के पास बाइक पर पीछे बैठी महिला अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई जिसमें महिला को गंभीर चोटे आई थी।
घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी सूचना पर एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक महिला के शव का गुरुवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...

Rising Stress: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: ईरान की रणनीति और वैश्विक असर

भारी नुकसान के बावजूद संघर्ष लंबा खींचने की कोशिश, ‘अस्तित्व बचाने’ पर...

Grand Confluence: आस्था का महासंगम: सलकनपुर में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

चैत्र नवरात्रि पर मां विजयासन धाम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की...