Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Death: मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत
Uncategorized

Death: मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत

Death: बैतूल। खेत में एक माह पहले हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान झनीराम पिता सोमलाल उइके उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम सरई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार एक माह पहले झनीराम अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी पड़ोसी संतोष पवार आया और किसी विवाद को लेकर लकड़ी से हमला कर दिया। हमले में झनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें भोपाल भी ले जाया गया। कुछ दिन इलाज के बाद उन्हें घर लाया गया था, लेकिन दोबारा तबीयत बिगडऩे पर उन्हें जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह 8 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का शनिवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मारपीट की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...