Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Death: कीटनाशक पीने से 55 वर्षीय किसान की मौत
Uncategorized

Death: कीटनाशक पीने से 55 वर्षीय किसान की मौत

कीटनाशक पीने से 55 वर्षीय

तीन दिन आईसीयू में जिंदगी से जूझते रहे सुभाष बारस्कर

Death: बैतूल: सांवंगी पट्टन इलाके में गुरुवार सुबह एक 55 वर्षीय किसान की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान सुभाष बारस्कर ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी, जिसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सुभाष के पैर में चोट लगी थी। लगातार बढ़ते दर्द और शराब की लत के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। इसी तनाव की अवस्था में उसने जहरीला कीटनाशक सेवन कर लिया।

बेहोशी की हालत में मिला, तीन दिन चला जीवन-मौत का संघर्ष

25 नवंबर को वह घर में ही बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे पहले मासोद अस्पताल ले गए, जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन तीन दिनों तक चले इलाज के बाद गुरुवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।

परिवार में बेटा-बेटियां, बेटा इंदौर में करता है काम

मृतक किसान खेती करता था। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियां शादीशुदा हैं, जबकि बेटा इंदौर में इलेक्ट्रिकल कार्य करता है।

घटना की सूचना अस्पताल पुलिस चौकी को दे दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...