Monday , 30 March 2026
Home Uncategorized Decline: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के दाम में गिरावट
Uncategorized

Decline: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के दाम में गिरावट

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के दाम

24 कैरेट गोल्ड ₹95,689 प्रति 10 ग्राम

Decline: नई दिल्ली | अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जहां देशभर में सोना खरीदना शुभ माना जाता है, वहीं इस बार उपभोक्ताओं को सोने-चांदी के दामों में गिरावट का लाभ मिल रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना आज ₹322 की गिरावट के साथ ₹95,689 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका भाव ₹96,011 था। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,340 घटकर ₹96,050 प्रति किलो पर आ गई है। 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर थी।


🏙️ प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा दाम (10 ग्राम पर)

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली89,90098,040
मुंबई89,75097,910
कोलकाता89,75097,910
चेन्नई89,75097,910
भोपाल89,80097,940

📆 अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ?

हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया को समृद्धि और स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन सोना खरीदते हैं, यह विश्वास करते हुए कि यह शुभ फलदायी रहेगा और बुरे समय में काम आएगा।


सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

  1. BIS हॉलमार्क जरूर देखें:
    केवल वही सोना खरीदें जिस पर 6 अंकों का HUID कोड और BIS का लोगो हो। यह शुद्धता की गारंटी है।
  2. कीमत की पुष्टि करें:
    अलग-अलग सोर्स (जैसे IBJA) से दाम क्रॉस चेक करें। 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है, लेकिन उससे आमतौर पर आभूषण नहीं बनते।
  3. डिजिटल पेमेंट और बिल लें:
    कैश की बजाय UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भुगतान करें और खरीदारी का बिल अवश्य लें। ऑनलाइन ऑर्डर की स्थिति में पैकेजिंग की जांच करें।
  4. साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

New Discovery: IIT गुवाहाटी की नई खोज: खास ईंटें रखेंगी घर ठंडा, घटेगा बिजली बिल

गर्मी से राहत के लिए सस्ती और पर्यावरण अनुकूल तकनीक तैयार New...

Rescue: फ्रिज के नीचे मिला खतरनाक रसेल वाइपर, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बैतूल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मचा हड़कंप, समय रहते टली बड़ी...

Mass Sit-in: महंगाई और बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, घोड़ाडोंगरी में महाधरना

भाजपा सरकार पर तीखा हमला, आदिवासी मुद्दों और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठे...

Surprise inspection: नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएमओ का डंडा

सुबह 10.30 बजे राजस्व शाखा का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारी का...