Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Discussion: कभी नाक लगाने वाले कर रहे रगड़ने की तैयारी
Uncategorized

Discussion: कभी नाक लगाने वाले कर रहे रगड़ने की तैयारी

कभी नाक लगाने वाले कर रहे

विरोधी ढूंढ रहे घर पहुंचने के लिए गली

चर्चा चौराहे की

Discussion: चढ़ते सूरज को प्रणाम करना तो पुरानी कहावत है लेकिन बदले दौर में अब चढ़ते सूरज को सलाम करने के लिए कुछ लोग अपनी फितरत भी अवसर के अनुसार बदल लेते हैं। ऐसा ही कुछ हमारे जिले में देखने में आ रहा है। अब यह चर्चा चौराहों पर हो रही है कि एक राजनैतिक दल में कल तक एक प्रभावशाली नेता को पानी पी-पीकर कोसने वाले आज उन्हीं के सामने नतमस्तक होने के लिए लालायित नजर आ रहे हैं। और ऐसे विरोधी उनके घर पहुंचने के लिए उचित गली की तलाश कर रहे हैं।
हाल ही में जिले के एक दिग्गज नेता प्रदेश के सर्वेसर्वा हो गए हैं। जिनका उन्हीं के दल कुछ लोगों द्वारा हर मौके पर दबे-छिपे विरोध करने का प्रयास किया जाता था। कुछ खुलकर आने की कोशिश करते थे। अब यह चर्चा आम हो रही है कि इनमें से कुछ जिला मुख्यालय के और कुछ आसपास के उप नगरों के रहने वाले इस नेता के ईद-गिर्द दिखने की हर कोशिश कर रहे हैं ताकि लोगों में यह संदेश जाए कि हम तो भैय्या के साथ थे। लेकिन भैय्या भी राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी है इन्होंने अपने पहले उद्बोधन में ही यह संकेत दे दिया है कि वे अपने परिवार से अकेले ही राजनीति में है।
चर्चा है कि अब उनके शब्दों का राजनैतिक क्षेत्र में कई तरह का अर्थ निकाला जा रहा है। कुछ मान रहे हैं कि यह असंतुष्ट रहे नेताओं को सीधा संदेश है। और कुछ यह मान रहे हैं कि साथ रहने वाले भी उनके नाम का दुरूपयोग ना कर सकें ताकि उनकी छवि पर विपरीत प्रभाव ना पड़ सके। लेकिन एक बात तो स्पष्ट नजर आ रही है कि राजनीति सबकुछ करा देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...