Saturday , 4 April 2026
Home Uncategorized Diversion: रेलवे अंडर ब्रिज बंद होने से यातायात किया डायवर्जन
Uncategorized

Diversion: रेलवे अंडर ब्रिज बंद होने से यातायात किया डायवर्जन

रेलवे अंडर ब्रिज बंद होने से

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पुलिस ने लागू किया प्लान

Diversion: बैतूल। जिला बैतूल में रेलवे अंडर ब्रिज पर कार्य आंशिक रूप से चालू होने के कारण उक्त मार्ग को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इसके परिणामस्वरूप सदर ओवर ब्रिज पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बढऩे से जाम जैसी स्थिति निर्मित हो रही है, जिससे यातायात का सुचारू संचालन प्रभावित हो रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु थाना यातायात बैतूल द्वारा निम्नानुसार ट्रैफिक डायवर्जन एवं मार्ग परिवर्तन योजना लागू की जाती है।

ऐसी होगी डायवर्जन व्यवस्था


सभी प्रकार के मध्यम एवं भारी वाहनों का सदर ओवर ब्रिज पर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। मुलताई की ओर से आने वाले मध्यम एवं भारी वाहन बडोरा चौक की ओर न आते हुए एलबी लॉन से सीधे एनएच-47 का उपयोग करेंगे। उक्त वाहन भारत भारती की ओर से सोनघाटी फॉरेस्ट बैरियर मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगे।


इंदौर/चिचोली मार्ग से आने वाले वाहन


दो पहिया वाहनों को छोडक़र अन्य सभी वाहन करबला क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। तितली चौराहे से एनएच-47 का उपयोग करते हुए भारत भारती एवं फॉरेस्ट बैरियर मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगे।


शहर से बाहर जाने वाले मध्यम एवं भारी वाहन

सभी प्रकार के मध्यम एवं भारी वाहन गेंदा चौक से इटारसी रोड होते हुए फॉरेस्ट बैरियर मार्ग से भारत भारती की ओर निकलेंगे। बडोरा की ओर से आने वाले वाहन दो पहिया वाहनों को छोडक़र सभी वाहन रामबोलो चौक (सदर ओवर ब्रिज चौराहा) से करबला होते हुए तितली चौराहे तक जाएंगे। इसके बाद एनएच-47 के माध्यम से भारत भारती एवं फॉरेस्ट बैरियर होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा भारी वाहनों के शहर में प्रवेश संबंधी पूर्व में जारी सभी आदेश यथावत प्रभावी रहेंगे। सभी वाहन चालकों को नो-एंट्री नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Representation: केंद्र से राज्य तक भाजपा ने बैतूल को दिया प्रतिनिधित्व

1980 में गठन के बाद भाजपा का चल रहा स्वर्णिम काल Representation:...

Gang: किसानों के ट्रैक्टर महाराष्ट्र में बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार कर 23 लाख के 4 ट्रैक्टर किए...

Respect: बैतूल में अनूठी पहल: 51 हजार सनातन धर्मावलंबियों का हुआ सम्मान

हनुमान जन्म महोत्सव पर निकली भव्य रथ यात्रा, पूरे शहर में छाया...

Result: रिजल्ट से पहले मंदिरों में उमड़ी आस्था: छात्रों ने मन्नतों के सहारे कम किया तनाव

भोपाल में बोर्ड परीक्षार्थियों की भीड़, 7 से 12 अप्रैल के बीच...