Thursday , 21 May 2026
Home Uncategorized Gang: किसानों के ट्रैक्टर महाराष्ट्र में बेचने वाला गिरोह पकड़ाया
Uncategorized

Gang: किसानों के ट्रैक्टर महाराष्ट्र में बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

किसानों के ट्रैक्टर महाराष्ट्र में बेचने वाला

पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार कर 23 लाख के 4 ट्रैक्टर किए बरामद

Gang: बैतूल। किसानों को बहला फुसलाकर उनके ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाले गिरोह के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 ट्रैक्टर बरामद किए हैं। यह कार्यवाही एसपी के निर्देशन और एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस ने बताया कि फरियादियों द्वारा थाना भैंसदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश विजयकर निवासी कौडीढाना द्वारा ट्रैक्टर को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लिया गया तथा बाद में धोखाधड़ी कर उसे महाराष्ट्र में बेच दिया गया। प्राप्त शिकायत पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 318(2), 314 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस ने इस मामले में राजेश विजयकर पिता प्रहलाद विजयकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 कौडीढाना, भैंसदेही एवं योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण पिता गंगाधर राव खरड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बडुरा, थाना खल्लार, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों से 4 ट्रैक्टर भी बरामद किए हैं।


इनकी रही सराहनीय भूमिका


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्नेले, आरक्षक मनोज इवने, तनवीर खान, नरेन्द्र ढोके, साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे एवं नगर रक्षा समिति सदस्य अलकेश उर्फ मोनू बाथरी, राहुल धोटे, महेश वाईकर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...