Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized E-challan!: फोर व्हीलर मालिक पर बिना हेलमेट चलाने का ई-चालान!
Uncategorized

E-challan!: फोर व्हीलर मालिक पर बिना हेलमेट चलाने का ई-चालान!

फोर व्हीलर मालिक पर बिना हेलमेट चलाने

E-challan!: सागर। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कैमरा सिस्टम से जारी हो रहे ई-चालानों में लगातार अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। नवीनतम मामला बेहद चौंकाने वाला है, जहां एक फोर व्हीलर वाहन मालिक को बिना हेलमेट चलाने पर 300 रुपये का ई-चालान भेज दिया गया।

ई-चालान में जो तस्वीर लगी है, वह टू व्हीलर की है, लेकिन वाहन नंबर फोर व्हीलर का दर्ज है। यह वाहन महिंद्रा बोलेरो नियो-N10 (एमपी 15 ZC 1563) है, जो बिलहरा नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता इंद्रराज सिंह ठाकुर (निवासी खुरई थावरी) के नाम पर रजिस्टर्ड है।

कानूनी नोटिस भेजा गया

गलत चालान से नाराज इंद्रराज सिंह ठाकुर ने सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और यातायात थाना कटरा को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस उनके अधिवक्ता कृष्ण प्रताप सिंह राजपूत द्वारा सिविल कोर्ट सागर से जारी किया गया है।

नोटिस में उल्लेख किया गया है कि 5 मार्च 2025 को सुबह 11:20 बजे पीलीकोठी–सिविल लाइन रोड पर टू व्हीलर चालक द्वारा हेलमेट न पहनने का जो चालान जारी किया गया, वह गलत है, क्योंकि उस समय जिस वाहन नंबर पर चालान लगाया गया, वह थ्री या टू व्हीलर नहीं बल्कि चारपहिया बोलेरो है।

सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल

लगातार हो रही इन गलितयों के चलते सागर स्मार्ट सिटी के कैमरा बेस्ड चालान सिस्टम की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोग भी शिकायत कर रहे हैं कि गलत ई-चालान मिलने की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...