Monday , 4 May 2026
Home Uncategorized Encounter: जम्मू-कश्मीर में दो एनकाउंटर, छह आतंकवादी ढेर
Uncategorized

Encounter: जम्मू-कश्मीर में दो एनकाउंटर, छह आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में दो एनकाउंटर

सेना ने बताया ऑपरेशन सफल

Encounter:श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों के भीतर सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता दर्ज की है। त्राल और शोपियां में हुए दो अलग-अलग एनकाउंटर में कुल छह आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सेना और पुलिस ने शुक्रवार को एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, एक मुठभेड़ त्राल के ऊंचे पहाड़ी इलाके में हुई, जबकि दूसरा ऑपरेशन शोपियां के एक गांव में अंजाम दिया गया। दोनों ही ऑपरेशन सुरक्षाबलों की सटीक रणनीति और तालमेल का नतीजा थे।

सेना की सराहना और जनता का आभार

सेना ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतरीन समन्वय बना हुआ है और यही इन सफल ऑपरेशनों की नींव है। प्रेस कांफ्रेंस में सेना ने कहा, “आने वाले समय में भी हमारा यह कॉर्डिनेशन जारी रहेगा और आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। हम आम नागरिकों के सहयोग के लिए भी आभारी हैं, जिनके बिना यह सफलता संभव नहीं थी।”

रक्षामंत्री का दौरा, सीमा सुरक्षा की समीक्षा

इस बीच, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज पहुंचे, जहां वे एयरफोर्स स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इससे एक दिन पहले वे श्रीनगर के बादामी बाग छावनी पहुंचे थे और वहां पाकिस्तान की ओर से दागे गए गोले देखे। उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनकी सराहना की और देश की सुरक्षा के लिए उनके समर्पण को सलाम किया।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...