Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Events: नवीन एमएस एमई पालीसी पर आयोजन
Uncategorized

Events: नवीन एमएस एमई पालीसी पर आयोजन

नवीन एमएस एमई

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा कार्यक्रम

Events: बैतूल/भोपाल। उद्योग के क्षेत्र में कार्य कर रहा लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए राष्ट्रीय संगठन है संगठन के 32 वां स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में एम.एस.एम.ई को बढ़ावा देने के लिए ई-पोर्टल लॉन्चिंग एवं नवीन एम.एस.एम.ई. पॉलिसी 2025 पर एक वृहद आयोजन म. प्र. ग्लोबल स्किल पार्क, इंद्रपुरी भोपाल में किया जा रहा है जिसमें संपूर्ण प्रदेश के उद्यमियों की उपस्थिति रहने वाली है। लघु उद्योग भारती के बैतूल जिला संयोजक अम्बेश बलुआपुरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री एवं अध्यक्षता सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती ताराचंद्र गोयल , मप्र लघु उद्योग भारती अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा , भोपाल इकाई अध्यक्ष विनोद नायर, भोपाल महिला इकाई अध्यक्ष सीमा शर्मा, लघु उद्योग भारती महामंत्री अरुण सोनी उपस्थित रहेंगे। लघु उद्योग भारती बैतूल के जिला सहसंयोजक ऋषि वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम आज भोपाल में म. प्र. ग्लोबल स्किल पार्क, इंद्रपुरी में हो रहा है। बैतूल से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला संयोजक अम्बेश बलुआपुरी, सह संयोजक ऋषि वर्मा सहित लघु उद्योग भारती के प्रमुख सदस्यों में राजा साहू, अब्दुल हक, श्री पटेल मुलताई भी भोपाल पहुंचे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...