Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Exam Schedule: एमपी बोर्ड ने 12वीं परीक्षा कार्यक्रम में किया संशोधन, अब 3 मार्च की जगह 5 मार्च को होगा एक प्रश्नपत्र
Uncategorized

Exam Schedule: एमपी बोर्ड ने 12वीं परीक्षा कार्यक्रम में किया संशोधन, अब 3 मार्च की जगह 5 मार्च को होगा एक प्रश्नपत्र

मपी बोर्ड ने 12वीं परीक्षा कार्यक्रम में

Exam Schedule: ग्वालियर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारणी में आंशिक संशोधन किया है। जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं के एक प्रश्नपत्र की परीक्षा अब 3 मार्च के स्थान पर 5 मार्च को आयोजित की जाएगी।

बोर्ड द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि पहले भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिज़ाइन तथा शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य विषयों की परीक्षा 3 मार्च को प्रस्तावित थी, जिसे अब दो दिन आगे बढ़ाया गया है।

मंडल ने इस बदलाव का कोई विशेष कारण स्पष्ट नहीं किया है, हालांकि इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र MPBSE के पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

🧾 10वीं की परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं की परीक्षा समय सारणी पूर्ववत रहेगी, उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।

बोर्ड के इस आंशिक संशोधन के बाद छात्रों से अपील की गई है कि वे संशोधित समय सारणी को मंडल की वेबसाइट से देखकर अपनी परीक्षा तैयारी करें।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...