Sunday , 19 April 2026
Home Uncategorized Exam: बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू
Uncategorized

Exam: बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू

बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक

Exam भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इस अवधि में सिर्फ नियमित परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनकी परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही संपन्न कराई जाएंगी।

🔹 प्रायवेट परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच उनके आवंटित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
🔹 परीक्षकों की नियुक्ति जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी के अनुमोदन से होगी।

हाई स्कूल (10वीं) के लिए प्रायोगिक परीक्षा प्रणाली:

📌 विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा 25 अंकों की होगी।
📌 शेष 5 विषयों के लिए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन हेतु निर्धारित हैं।
📌 विद्यालय द्वारा छात्रों की वर्षभर की उपलब्धियों के आधार पर 20 में से अंक मंडल को भेजे जाएंगे।
📌 80 अंक की सैद्धांतिक परीक्षा होगी।

मानदेय व्यवस्था:

10वीं के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा लेने वाले परीक्षक को प्रति छात्र ₹8
12वीं के लिए परीक्षक को प्रति छात्र ₹10

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे तय समय-सीमा में प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न कराकर अंक पोर्टल पर दर्ज कराएं।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...