Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Examination: MPPSC खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा आज, 42 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
Uncategorized

Examination: MPPSC खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा आज, 42 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

MPPSC खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा

Examination: भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार, 14 दिसंबर को किया जा रहा है। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। इसमें प्रदेशभर से करीब 42 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

चार शहरों में बनाए गए 111 परीक्षा केंद्र

परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 111 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें

  • भोपाल में 29,
  • इंदौर में 44,
  • जबलपुर में 23 और
  • ग्वालियर में 15 केंद्र बनाए गए हैं।

अकेले इंदौर में 17,072 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रवेश समय और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सुविधा

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह 11:15 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। 11:45 बजे के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को सहलेखन (स्क्राइब) की सुविधा के साथ एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

केवल ये वस्तुएं ही ले जाने की अनुमति

MPPSC के निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी केवल

  • ई-प्रवेश पत्र,
  • वैध फोटो पहचान पत्र,
  • स्वयं का एक फोटोग्राफ,
  • पेन और
  • पारदर्शी पानी की बोतल
    ही साथ ला सकेंगे।

इन वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल या एनालॉग घड़ी, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ डिवाइस, हैंडफ्री, बैग, पर्स, वॉलेट, बेल्ट, कफलिंक, धूप का चश्मा, टोपी, चाबी, माचिस, लाइटर, किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री, पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, स्केल सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या कीमती सामान ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा जूते और मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश भी निषिद्ध रहेगा।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...