Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Visa free entry: अब 59 देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री, फिलीपींस भी शामिल
Uncategorized

Visa free entry: अब 59 देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री, फिलीपींस भी शामिल

अब 59 देशों में भारतीयों को वीजा

Visa free entry:नई दिल्ली | विदेश यात्रा की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए खुशखबरी है। अब भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 59 देशों की यात्रा कर सकते हैं। फिलीपींस ने इस सूची में ताजा नाम के रूप में अपनी एंट्री दर्ज की है, जिससे भारतीय यात्रियों को पर्यटन उद्देश्यों के लिए 14 दिन तक वीजा फ्री प्रवास की सुविधा मिलेगी।

🇵🇭 फिलीपींस ने दी वीजा फ्री सुविधा

नई दिल्ली स्थित फिलीपींस दूतावास के अनुसार, भारतीय नागरिक निम्नलिखित शर्तों पर वीजा फ्री एंट्री का लाभ उठा सकते हैं:

  • यात्रा का उद्देश्य केवल पर्यटन हो।
  • पासपोर्ट यात्रा समाप्ति के बाद कम से कम 6 महीने के लिए वैध हो।
  • वापसी टिकट और ठहरने की पुष्टि हो।
  • पर्याप्त धनराशि का प्रमाण (बैंक स्टेटमेंट या रोजगार प्रमाण पत्र)।
  • आव्रजन नियमों के उल्लंघन का कोई इतिहास न हो।

जो यात्री इन शर्तों को पूरा नहीं करते, वे अभी भी ई-वीजा पोर्टल के माध्यम से 30 दिन तक की यात्रा के लिए 9(A) टेम्पररी वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।


🌍 कुल 59 देश, जहाँ भारतीय बिना वीजा कर सकते हैं यात्रा

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, फिलीपींस को मिलाकर अब कुल 59 देश भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं। इसमें कई लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन शामिल हैं:

🏝️ एशिया:

  • थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव, इंडोनेशिया, श्रीलंका, नेपाल, लाओस, मकाओ, म्यांमार

🌍 अफ्रीका:

  • केन्या, सेशल्स, रवांडा, सेरा लिओन, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे, मोज़ाम्बिक, मेडागास्कर, तंज़ानिया, सोमालिया, स्नेगल

🌴 ओशिनिया:

  • फिजी, माइक्रोनेशिया, पलाऊ आइलैंड, वानुअतु, तुवालू, समोआ, तिमोर-लेस्ते, मार्शल आइलैंड, नियू

🌎 अन्य क्षेत्र:

  • कतर, कजाकिस्तान, जॉर्डन, मंगोलिया, सेंट लूसिया, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट, त्रिनिदाद और टोबैगो, मोंटेसेराट
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...