Sunday , 15 February 2026
Home Uncategorized Explosion: मोबाइल बैटरी में विस्फोट से छात्र घायल
Uncategorized

Explosion: मोबाइल बैटरी में विस्फोट से छात्र घायल

मोबाइल बैटरी में

बच्चे का हाथ हुआ फैक्चर, उंगलियां टूट कर हुई अलग

Explosion: झल्लार। भैसदेही विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मच्छी प्राथमिक शाला मच्छी में प्राथमिक शाला में अध्यनरत छात्र द्वारा खेल खेल में मोबाइल बैटरी का वायर से जोड़ने के दौरान भयानक विस्फोट होकर हाथ में गंभीर चोट आने से उंगलियां टूट कर फेंका गई।
मामला प्राथमिक शाला मच्छी का है जहां पर स्कूल में के दौरान बच्चे स्कूल से बाहर थे। कक्षा पांचवीं के भावेश पिता सुखनंदन नवडे और दूसरा बालक अलकेश परते स्कूल छुट्टी के दौरान मोबाइल बैटरी को तार से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। स्कूल टीचर सारे स्कूल में थे। मैदान में तार से बैटरी को जोड़ने का प्रयास कर रहे थे तभी अचानक बैटरी में जमकर विस्फोट हो गया। सारे टीचर स्कूल से बाहर आए तो देखा कि भावेश पिता सुखनंदन नवडे का हाथ बहुत बुरी तरह घायल हो गया है और हाथ की उंगलियां दूर जा गिरी हैं। यह दृश्य देखकर तत्काल शिक्षक नखादे ने बच्चे पालक को सूचना देकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झल्लार लाया और उपचार करवाया। बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...