Tuesday , 10 February 2026
Home Uncategorized Expressed concern: बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ती दूरियों पर जताई चिंता
Uncategorized

Expressed concern: बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ती दूरियों पर जताई चिंता

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पति

समझदारी को बताया मजबूत वैवाहिक जीवन का आधार

Expressed concern: छतरपुर — देश के जाने-माने कथावाचक और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर पति-पत्नी के बिगड़ते रिश्तों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग जीवनसाथी चुनते समय सुंदरता को प्राथमिकता देते हैं, जबकि लंबे और सुखद वैवाहिक जीवन की नींव समझदारी और भरोसा है।

सुंदरता से ज्यादा जरूरी है समझदारी


पं. शास्त्री ने कहा, “सुंदरता जरूरी है, लेकिन समझदारी उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। यदि कोई व्यक्ति समझदार हो तो वह जीवन के सफर को मजबूत और लंबा बना सकता है। केवल सुंदरता के आधार पर बनाया गया रिश्ता कुछ समय बाद टूट सकता है।”

भरोसे का रिश्ता कमजोर हो रहा


उन्होंने कहा कि विवाह के समय सात जन्मों तक साथ निभाने के वचन लिए जाते हैं, लेकिन आज ये वचन कहीं खो गए हैं। “पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे का होता है, लेकिन यह भरोसा खत्म होता जा रहा है। समाज में जो घटनाएं सामने आ रही हैं, वे चिंताजनक हैं।”

सामाजिक मुद्दों पर भी मुखर


बाबा बागेश्वर समय-समय पर हिंदू-सनातन धर्म के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों और नैतिक मूल्यों पर भी अपने विचार रखते हैं। उनका मानना है कि संस्कारवान और समझदार लोग ही समाज और देश को उन्नति की राह पर ले जा सकते हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul News: पर्यावरण बचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता: नेहा गर्ग

Betul News: बैतूल। पर्यावरण में वह सभी प्राकृतिक संसाधन शामिल हे जो...

Death: ट्रेन से घायल व्यक्ति की मौत

Death: बैतूल। जिले के बोरदेही क्षेत्र के पास स्थित रेलवे लाइन पर...

India US Trade Deal:भारत-अमेरिका ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ डील से आम लोगों को राहत

टेक गैजेट्स और फूड आइटम सस्ते होने की उम्मीद India US Trade...

Business: एंटीबायोटिक का खतरनाक कारोबार, झोलाछाप और मेडिकल स्टोर बना रहे मरीजों को ‘रेजिस्टेंट’

Business: डिंडौरी। आदिवासी बहुल जिला डिंडौरी में एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध और...