Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Factionalism: कांग्रेस में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति
Uncategorized

Factionalism: कांग्रेस में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति

कांग्रेस में ब्लाक

नियुक्तियों में फिर नजर आई गुटबाजी

Factionalism: बैतूल। लंबे समय से देश और प्रदेश में सत्ता से बाहर रहने के बावजूद कांग्रेस है कि गुटबाजी के प्रकोप से बच नहीं पा रही है। चाहे नियुक्तियां हो, कोई प्रदर्शन हो हर जगह चेहरा देखकर उपस्थिति होती है और चेहरा ही देखकर नियुक्तियां हो रही हैं। एक तरफ कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गुटबाजी खत्म करने का आव्हान करते दिखाई देते हैं, वहीं कांग्रेस में प्रदेश और जिला स्तर के नेता मौका मिलते ही अपनो को उपकृत करने के चक्कर में निष्ठावान, सक्रिय और पार्टी के प्रति वफादार की उपेक्षा करने से बाज नहीं आते हैं। हाल ही में बैतूल जिले की दो विधानसभाओं में कांग्रेस के 10 ब्लाक अध्यक्ष एवं उप ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियों में भी ऐसा ही दिखाई दे रहा है।


घोड़ाडोंगरी विधानसभा में 6 हुई नियुक्तियां


जिले की आदिवासी बाहुल्य विधानसभा घोड़ाडोंगरी में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय हासिल हुई थी और ब्रम्हा भलावी विधायक निर्वाचित हुए थे। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नए उम्मीदवार राहुल उइके चार हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे। इस विधानसभा सीट से कांग्रेस ने हाल ही में 2 ब्लाक अध्यक्ष और 4 उप ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। घोड़ाडोंगरी ब्लाक के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शाहपुर में पहलवान सिंह ठाकुर को ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। पूर्व में इस ब्लाक से वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र मिश्रा लंबे समय तक ब्लाक अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा इस विधानसभा क्षेत्र में भौंरा, चोपना, पाढर और चिचोली ग्रामीण को उपब्लाक अध्यक्ष दिए गए हैं। जिनमें भौंरा में रूपलाल यादव, चोपना निताई कर, पाढर में नीरज राठौर और चिचोली ग्रामीण में सुभाष यादव को उप ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है।


भैंसदेही विधानसभा में हुई 4 नियुक्तियां


जिले के एक और आदिवासी क्षेत्र भैंसदेही में भी कांग्रेस ने 2 ब्लाक अध्यक्ष और 2 उप ब्लाक अध्यक्ष बनाए हैं। इन विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा और समय-समय पर सफलता मिलती रही है। 2008 और 2018 में कांगे्रस के धरमूसिंह तो 2013 और 2023 में भाजपा के महेंद्र सिंह विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस सीट के भीमपुर ब्लाक से सियाराम यादव और भैंसदेही पंकज सिंह चौहान को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दामजीपुरा उप ब्लाक में राजकुमार मर्सकोले और हिड़ली उप ब्लाक के लिए गोपाल आजाद को अध्यक्ष बनाया गया है।


पहले कई ब्लाक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति


मुलताई विधानसभा में कांग्रेस के ब्लाक और उप ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। इनमें मुलताई में अरूण यादव, पट्टन में मिश्रीलाल धाकड़, मासोद में भूता सिंह, दुनावा राजू पंवार की नियुक्ति हुई। आमला विधानसभा में आमला ब्लाक के लिए ब्रजेंद्र भावसार, बोरदेही में महेश यादव, सारनी में बटेश्वर भारती, सारनी ग्रामीण में ललित यादव बनाए गए। बैतूल विधानसभा में बैतूल शहर मनोज आहूजा, बैतूल ग्रामीण में राजकुमार चौबे, आठनेर ब्लाक में पंकज वंजारे और आठनेर शहर के लिए सारिका माथनकर की नियुक्ति हुई है।


चहतो को किया गया उपकृत


राजनैतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि बैतूल जिले में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों के लिए कहीं क्षेत्र के पूर्व विधायकों के अनुसार आदेश निकल रहे हैं तो कहीं अन्य वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो दी जा रही है। ऐसी चर्चा है कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में जो 6 नियुक्तियां की गई है उनमें 2023 का कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव हारे एवं वर्तमान में घोड़ाडोंगरी जनपद अध्यक्ष राहुल उइके के समर्थकों को स्थान मिलने की चर्चा है। वहीं भैंसदेही विधानसभा में कांग्रेस की टिकट पर दो बार लोकसभा टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुके रामू टेकाम की अनुशंसा को महत्व मिलने की जानकारी सामने आ रही है। इसके पूर्व आमला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिन ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी उनमें कांग्रेस की टिकट पर 2 बार हारे मनोज मालवे एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा को वहीं मुलताई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे की राय को महत्व दिए जाने की चर्चा चली थी। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति मेें जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की चली है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...