Saturday , 14 March 2026
Home Uncategorized FASTag: 1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे पर सफर, FASTag एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी
Uncategorized

FASTag: 1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे पर सफर, FASTag एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी

1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे पर सफर

अब सालाना पास के लिए चुकाने होंगे 3,075 रुपये, 31 मार्च तक पुराने रेट पर खरीदने का मौका

FASTag: नई दिल्ली। देशभर में नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए अगले महीने से खर्च थोड़ा बढ़ने वाला है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने FASTag एनुअल पास की कीमत में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके बाद 1 अप्रैल से प्राइवेट वाहन मालिकों को सालाना पास के लिए 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये चुकाने होंगे। यह एनुअल पास कार उपयोगकर्ताओं को देशभर के करीब 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर करने की सुविधा देता है, जिससे समय की बचत के साथ टोल भुगतान भी आसान हो जाता है।

सालाना समीक्षा के तहत बढ़ी कीमत

सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार FASTag एनुअल पास शुरू करते समय ही नोटिफिकेशन में यह प्रावधान रखा गया था कि इसकी कीमतों की हर साल समीक्षा की जाएगी। इसी वार्षिक समीक्षा प्रक्रिया के तहत इस बार 2.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। देशभर में टोल टैक्स की दरों में बदलाव के लिए तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर ही इस बार कीमतों में संशोधन किया गया है।

52 लाख से ज्यादा लोग ले चुके हैं पास

सरकार ने 15 अगस्त से इस खास एनुअल पास की शुरुआत की थी, जिसे लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक 52 लाख से ज्यादा कार उपयोगकर्ता इस योजना से जुड़ चुके हैं। इस पास की खासियत यह है कि इसे साल में कई बार रिचार्ज किया जा सकता है और यह लंबे सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए किफायती साबित हो रहा है।

31 मार्च तक पुराने रेट पर मौका

यदि कोई वाहन मालिक बढ़ी हुई कीमत से बचना चाहता है, तो उसके पास अभी मौका है। अधिकारी बताते हैं कि जो लोग 31 मार्च तक अपना पास रिचार्ज करा लेते हैं या नया पास खरीदते हैं, उन्हें यह 3,000 रुपये की पुरानी कीमत पर ही मिलेगा। 1 अप्रैल से सिस्टम में नई दरें लागू हो जाएंगी और इसके बाद नया पास या रिचार्ज 3,075 रुपये में ही उपलब्ध होगा।

200 टोल प्लाजा पर मिलती है सुविधा

FASTag एनुअल पास फिलहाल देश के प्रमुख 200 टोल प्लाजा पर मान्य है। इससे बार-बार टोल भुगतान की झंझट खत्म हो जाती है और यात्रा भी ज्यादा सुगम बनती है। सरकार भविष्य में इस सुविधा का दायरा और बढ़ाने की तैयारी कर रही है, ताकि कैशलेस भुगतान और सुगम यातायात को बढ़ावा दिया जा सके।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tributes: खण्डेलवाल निवास पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित किए श्रद्धा सुमन Tributes: बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री...

New CMO: नवनीत पांडे होंगे बैतूल के नए सीएमओ

सीएमओ सतीष मटसेनिया के सस्पेंड होने के बाद एसडीएम के पास है...

Effect: बोर खनन होने पर ग्रामीणों ने माना आभार

बैतूलवाणी का हुआ असर Effect: झल्लार। विकासखंड भैंसदेही की विजयग्राम पंचायत के...

Induction Heater: गैस संकट से बढ़ी इंडक्शन हीटर की मांग, दुकानों पर रिकॉर्ड बिक्री

होटल-ढाबा संचालक भी खरीद रहे इंडक्शन, गैस की कमी से आम उपभोक्ता...