Monday , 20 April 2026
Home Uncategorized Fierce collision: पुलिस कॉन्स्टेबल की बाइक ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, तीन घायल
Uncategorized

Fierce collision: पुलिस कॉन्स्टेबल की बाइक ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, तीन घायल

पुलिस कॉन्स्टेबल की बाइक ने दूसरी

सिपाही गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Fierce collision: बैतूल। बैतूल–भोपाल मार्ग पर नीमपानी के पास सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने–सामने की भीषण टक्कर में एक पुलिस सिपाही सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लक्ष्मी नर्सरी के पास हुआ। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां से सिपाही को गंभीर स्थिति में भोपाल रेफर कर दिया गया।

घटना जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खदारा निवासी शिवरतन इवने अपनी भाभी एमवती इवने के साथ बाइक से पाढर से खदारा लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालक और साथी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरी बाइक चलाने वाला सिपाही शिवकुमार कुमरे (बैच नंबर 26) बोरदेही थाने में पदस्थ है। वह मुलताई से एक आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद बैतूल लौट रहा था। सिपाही का परिवार पुलिस लाइन बैतूल में रहता है।

डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बैतूल जिला अस्पताल पहुंचाया। सिपाही शिवकुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया।

इधर, स्थानीय लोगों और घायल एमवती इवने का आरोप है कि दुर्घटना उनकी गलती से नहीं हुई, बल्कि सिपाही ने पीछे से तेज गति में टक्कर मारी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के समय सिपाही नशे में था। पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...