Sunday , 3 May 2026
Home Uncategorized Fire: आग से 2 मकान जलकर राख
Uncategorized

Fire: आग से 2 मकान जलकर राख

आग से 2

ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

Fire: आठनेर। तापमान में वृद्धि और गर्मी की शुरुआत में आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम बेलकुंड में सोमवार 4 बजे के आसपास अज्ञात कारणों के चलते दो आदिवासी परिवारों के मकान में भीषण आग लग गई जिसमें अमरलाल इवने और पंजाब अखण्डे का पूरा मकान एवं उसमें रखी सामग्री जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि मकान में रखा भरण पोषण का अनाज, आवश्यक कागजात सहित जलकर राख हो गए। वहीं एक गाय भी आग में झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो मकानों की आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र पर गांव होने से मोबाइल नेटवर्क समस्या बनी रहती है जिसके चलते फायर ब्रिगेड को सुचना नहीं हो पाई। वहीं पीडि़त गरीब परिवारों को आगजनी में भारी नुकसान हुआ है। मकान जलने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये। पीडि़त परिवारों ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाकर मुवावजे की मांग की है। आदिवासी कांग्रेस नेता अजय कुमार कवड़े ने कहा कि शासन प्रशासन से पीडि़त परिवारों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...