Wednesday , 8 April 2026
Home Uncategorized Fire: उज्जैन महाकाल मंदिर में कंट्रोल रूम की छत पर लगी आग
Uncategorized

Fire: उज्जैन महाकाल मंदिर में कंट्रोल रूम की छत पर लगी आग

उज्जैन महाकाल मंदिर में कंट्रोल रूम

एयर क्वालिटी सिस्टम की बैटरियां जलकर खाक

Fire: उज्जैन। प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को अवंतिका गेट के पास स्थित कंट्रोल रूम की छत पर अचानक आग लग गई, जिससे पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें और धुआं दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था, जिससे मंदिर प्रशासन को श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

दमकल ने तुरंत पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर

घटना के बाद कलेक्टर रोशन सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, और नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने के बाद मंदिर गेट को दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया।

कोई जनहानि नहीं, सिर्फ तकनीकी नुकसान

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि—

“कंट्रोल रूम की छत पर लगी एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम की बैटरियों में आग लगी थी, जिससे कोई मानव हानि नहीं हुई है। केवल बैटरियों का नुकसान हुआ है और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।”

श्रद्धालुओं में हलचल, लेकिन घबराहट नहीं

आग की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में थोड़ी हलचल जरूर मची, लेकिन प्रशासन की तेज कार्रवाई और स्पष्ट सूचना से श्रद्धालुओं में घबराहट नहीं फैली। मंदिर परिसर अब पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य स्थिति में है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...