Monday , 4 May 2026
Home Uncategorized Suicide: बीमारी से परेशान अधेड़ ने की आत्महत्या
Uncategorized

Suicide: बीमारी से परेशान अधेड़ ने की आत्महत्या

बीमारी से परेशान

घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला शव

Suicide: बैतूल। जिले के अंतर्गत आने वाले बैतूल बाजार में गत दिवस 51 वर्षीय व्यक्ति अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। जैसे ही परिजनों ने फांसी पर उन्हें लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद शव जिला अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय पिता केशव राव पवार उम्र 51 वर्ष निवासी भवानी मोहल्ला बैतूल बाजार शुक्रवार शाम घर में अकेले थे और घर के बाकी परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने देखा कि विजय पवार घर में फांसी के फंदे से लटके हुए हैं। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना बैतूल बाजार पुलिस को दी सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरकर पंचनामा किया गया जिसके बाद शव जिला अस्पताल लाया गया।
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विजय पवार की तीन लड़कियां है। वह फिलहाल कोई काम नहीं कर रहे थे और कुछ समय से बीमारी से परेशान भी थे। फिलहाल मृतक के शव का शनिवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है वही मृतक ने किन कारणों से फांसी लगाई है या इसके पीछे कुछ और कारण है या अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...