Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Fire: स्वीट सेंटर में लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई लपटें
Uncategorized

Fire: स्वीट सेंटर में लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई लपटें

स्वीट सेंटर में लगी आग, आधे घंटे की

Fire: कसरावद। शहर के जय स्तंभ चौराहे के सामने स्थित भगवती स्वीट सेंटर में शुक्रवार तड़के अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। बंद दुकान से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई।

आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। ताला खोलते ही भीतर से तेज लपटें और घना धुआं निकलने लगा। इसके बाद पुलिस और नगर परिषद को खबर दी गई।
थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम एक पानी के टैंकर के साथ मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आगजनी में दुकान में रखा मिठाई का स्टॉक, फ्रिज, ओवन और अन्य कीमती उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गनीमत यह रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...