Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Fire: बघोड़ा में लगी आग, फायर टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला
Uncategorized

Fire: बघोड़ा में लगी आग, फायर टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला

बघोड़ा में लगी आग, फायर टीम की

जलाऊ लकड़ी और फसल अवशेष स्वाहा, समय रहते पहुंची दमकल टीम

Fire: मुलताई। ग्राम बघोड़ा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग जगदीश लिखीतकर के मकान के सामने रखी जलाऊ लकड़ी, सोयाबीन और मक्के के कड़वे में भड़क उठी। लपटें उठते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

सूचना मिलते ही मुलताई नगरपालिका की फायर टीम मौके पर पहुँची और तुरंत प्रभाव से आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि लगभग 2 ट्रॉली जलाऊ लकड़ी और 3–4 ट्रॉली कड़वा पूरी तरह जलकर राख हो गया।

फायर कर्मियों की समय पर पहुंच और तेज कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया। अगर आग कुछ देर और फैलती, तो पास में बने जानवरों के कोठे और सोयाबीन की फसल भी इसकी चपेट में आ सकती थी। इस आग को नियंत्रित करने में फायर टीम के धनराज पवार और गिरीश पिपले ने अहम भूमिका निभाई। उनकी तत्परता ने गांव में संभावित भारी नुकसान को टाल दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...

Rising Heat: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही बढ़ी गर्मी

कई जिलों में तापमान 39°C तक पहुंचा, महीने के अंत में लू...

Action: कोठी बाजार में पुलिस की कार्रवाई: 40 दुकानदारों पर केस दर्ज

सड़क पर सामान फैलाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, थाना...

Death: करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत

घर में बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल...