Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Flight: तकनीकी खराबी से लौटी इंडिगो की फ्लाइट
Uncategorized

Flight: तकनीकी खराबी से लौटी इंडिगो की फ्लाइट

तकनीकी खराब से

सुधार के बाद इंदौर से भुवनेश्वर के लिए किया रवाना

Flight: इंदौर(ई-न्यूज)। इंडिगो की फ्लाइट इंदौर से भुवनेश्वर जा रही थी। फ्लाइट रनवे पर थी तभी तकनीकी खराबी आ जाने के कारण फ्लाइट को लौटा गया और तकनीकी खराबी दूर करने के बाद फ्लाइट रवाना की गई। फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार हैं। लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।


रनवे पर ढाई घंटे रहा विमान


इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।


ऐसा है फ्लाइट का शेड्यूल


इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। आज यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे रिटर्न उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। इंडिगो का ये विमान इंदौर से भुवनेश्वर जाने के बाद भुवनेश्वर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...