Focus: भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1100 में से 780 ब्लॉक व उप-ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। मंगलवार देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी सूची जारी की। इनमें करीब 325 उप-ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हैं।
यह सूची पचमढ़ी में हुए संगठन सृजन प्रशिक्षण वर्ग से पहले जारी होनी थी, लेकिन संभावित विवादों के चलते इसे टाल दिया गया। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के 122 दिन बाद यह सूची सामने आई है।
कांग्रेस ने इस बार युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी है। औसत आयु 50 वर्ष से कम रखी गई है, जबकि 60 फीसदी से ज्यादा अध्यक्ष 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के हैं। करीब 80 फीसदी नए चेहरे संगठन में लाए गए हैं। जिन 20 फीसदी को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, उनमें भी अधिकांश युवा हैं।
प्रदेश में कांग्रेस के कुल 71 संगठनात्मक जिले और 1100 संगठनात्मक ब्लॉक व उप-ब्लॉक हैं। इस सूची को ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
जिला कार्यकारिणी भी होगी सीमित, तीन फॉर्मेट तय
ब्लॉक अध्यक्षों के बाद अब कांग्रेस जिला कार्यकारिणी के गठन की तैयारी में है। इस बार कार्यकारिणी का आकार छोटा रखा जाएगा।
- 1–2 विधानसभा वाले जिले: 50–55 पदाधिकारी
- 3–4 विधानसभा वाले जिले: 70–80 पदाधिकारी
- 4 से अधिक विधानसभा वाले जिले: अधिकतम 110 पदाधिकारी
पार्टी का मानना है कि सीमित लेकिन सक्रिय कार्यकारिणी से संगठन की कार्यक्षमता बढ़ेगी।
साभार…
Leave a comment