Sunday , 15 February 2026
Home Uncategorized Funeral: सीएम मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन, आज रीवा में होगा अंतिम संस्कार
Uncategorized

Funeral: सीएम मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का निधन, आज रीवा में होगा अंतिम संस्कार

सीएम मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन

Funeral: सुल्तानपुर/रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश के रीवा में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मादीन यादव सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सांस और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और 27 जून को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर, अंतिम संस्कार में नहीं हो पाएंगे शामिल


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों सात दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। वे दुबई और स्पेन की आधिकारिक यात्रा पर गए हुए हैं और इस समय स्पेन में मौजूद हैं। सीएम के साथ उनकी पत्नी सीमा यादव भी विदेश में हैं। निधन की सूचना के समय वे दुबई से स्पेन रवाना हो चुके थे।
दूरी और पूर्व निर्धारित बैठकों के चलते मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे।

परिवार के अन्य सदस्य रीवा पहुंच रहे


मुख्यमंत्री के दोनों बेटे अभिमन्यु और वैभव यादव अपनी बुआ कलावती यादव के साथ फ्लाइट से रीवा पहुंच रहे हैं, जहां आज अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

संघ से जुड़ा रहा जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में निभाई अहम भूमिका


ब्रह्मादीन यादव का जुड़ाव शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से रहा। वे अपने विद्यार्थी जीवन में कई आंदोलनों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने एक समय घर छोड़कर मुंबई का रुख किया और वहीं पढ़ाई की।
गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया—पहले वे ब्रह्मानंद नाम से जाने जाते थे, बाद में उन्होंने ब्रह्मादीन नाम अपना लिया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे उत्तर प्रदेश लौटे और फिर नौकरी के लिए मध्यप्रदेश के रीवा आ गए। यहां एक राजकीय विद्यालय में उन्हें शिक्षक की नौकरी मिली। उन्होंने 1987 में प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्ति ली।

शोक की लहर


ब्रह्मादीन यादव के निधन से परिवार समेत संघ और शिक्षा जगत में शोक की लहर है। वे एक अनुशासित, राष्ट्रनिष्ठ और शिक्षावादी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...