Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Focus: अब घर बैठे मिलेगा इलाज: सरकार ने टेली मेडिसिन सेवा पर बढ़ाया फोकस
Uncategorized

Focus: अब घर बैठे मिलेगा इलाज: सरकार ने टेली मेडिसिन सेवा पर बढ़ाया फोकस

अब घर बैठे मिलेगा इलाज: सरकार ने

सरकारी अस्पतालों की भीड़ होगी कम, ग्रामीणों को मिलेगा विशेषज्ञों से मुफ्त परामर्श

Focus: भोपाल: प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की भीड़ से जूझते मरीजों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने घर-घर इलाज पहुंचाने की दिशा में टेली मेडिसिन सेवा को प्राथमिकता पर लिया है। गुरुवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया चिकित्सालय में नए टेली मेडिसिन सेंटर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने टेलीमेडिसिन हब से सीहोर के मरीजों और डॉक्टरों से लाइव बातचीत की और इसकी संभावनाओं को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की क्रांति बताया। उन्होंने कहा कि अब ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे मुफ्त विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

टेलीमेडिसिन सेवा से खास तौर पर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को फायदा मिलेगा, जिन्हें अब विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंचने के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेजों तक नहीं आना पड़ेगा। इससे न केवल रेफरल की संख्या में कमी आएगी, बल्कि मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों पर दबाव भी घटेगा

ई-रिक्शा और बेबी फीडिंग रूम का भी लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा सेवा ट्रस्ट द्वारा अस्पताल को भेंट किए गए ई-रिक्शा और नव स्थापित बेबी फीडिंग रूम का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान उपस्थित थैलेसीमिया डे केयर सेंटर के बच्चों ने उप मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर स्वागत किया।

अस्पताल में होंगे और सुधार

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस मौके पर कमला नेहरू अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बदलने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में जर्जर भवनों के रिनोवेशन, और शव वाहन, नई कैथ लैब, सीटी स्कैन और एमआरआई सुविधा को जल्द शुरू करने की बात भी कही।

विशेषज्ञों की उपस्थिति

इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. कविता सिंह और अधीक्षक डॉ. सुनील टंडन भी मौजूद रहे।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...